Live TV

For You

Channel

Menu

Live TV

For You

Channel

Menu

Live TV

For You

Channel

Menu

गर्लफ्रेंड से पिता के बनवाता था संबंध, वीडियो से करना था ब्लैकमेल; साजिश फेल हुई तो कर दी हत्या

उत्तर प्रदेश: के गाजियाबाद जिले के लोनी इलाके से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। यहां एक बेटे ने संपत्ति के लालच में अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी। पुलिस जांच में जो खुलासे हुए हैं, उन्होंने हर किसी को हैरान कर दिया है।

लोनी की टोली मोहल्ला कॉलोनी निवासी 80 वर्षीय अजीजुद्दीन की हत्या के मामले में पुलिस ने उनके बेटे बिलाल को मुंबई से गिरफ्तार किया है। वहीं इस वारदात में उसका साथ देने वाली महिला मित्र खुशबू को दिल्ली के पटेल नगर से पकड़ा गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी बिलाल ने अपने पिता को ब्लैकमेल करने और संपत्ति में हिस्सा लेने के लिए बेहद खतरनाक साजिश रची थी। उसने अपनी प्रेमिका खुशबू को पिता के करीब भेजा ताकि उनके साथ आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें दबाव में लिया जा सके।

पिता को फंसाने की थी योजना

जांच में सामने आया कि बिलाल अपने पिता अजीजुद्दीन से नाराज था, क्योंकि उसे आशंका थी कि परिवार की संपत्ति से उसे बेदखल किया जा सकता है। इसी वजह से उसने प्रेमिका खुशबू और दोस्त निसार अली के साथ मिलकर साजिश बनाई।

आरोप है कि बिलाल चाहता था कि खुशबू उसके पिता के साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसी दौरान वीडियो रिकॉर्ड कर लिया जाए। इसके जरिए वह पिता को ब्लैकमेल कर संपत्ति हासिल करना चाहता था।

जब योजना फेल हुई तो कर दी हत्या

पुलिस के मुताबिक, 8 अप्रैल को बिलाल ने अपने किराए के कमरे पर खुशबू और दोस्त निसार अली को बुलाया। इसके बाद किसी बहाने से पिता अजीजुद्दीन को भी वहां बुलाया गया।

कमरे में पहुंचने के बाद खुशबू ने बुजुर्ग के साथ जबरन संबंध बनाने की कोशिश की, लेकिन अजीजुद्दीन ने इसका विरोध किया और वहां से बाहर निकलने लगे।

इसी दौरान बिलाल, खुशबू और निसार ने मिलकर उन्हें पकड़ लिया और गला दबाकर हत्या कर दी।

11 अप्रैल को मिला शव

अजीजुद्दीन 8 अप्रैल से लापता थे। परिवार ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन तीन दिन बाद यानी 11 अप्रैल को उनका शव घर के पास स्थित एक किराए के कमरे से बरामद हुआ।

मृतक की पत्नी नसरीन ने बेटे बिलाल और उसके साथियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

CCTV से खुला राज

पुलिस ने इलाके के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसमें बिलाल और उसके साथी संदिग्ध गतिविधियों में दिखाई दिए। इसके बाद जांच का दायरा बढ़ाया गया।

जांच में महिला मित्र खुशबू और दोस्त निसार अली का नाम सामने आया। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया।

मुंबई भाग गया था बिलाल

हत्या के बाद बिलाल लगातार शहर बदलता रहा और पुलिस से बचने के लिए सिम कार्ड भी बदलता रहा। पुलिस ने उसकी तलाश में दिल्ली समेत 30 से ज्यादा शहरों में दबिश दी।

इस दौरान बिलाल ने रिश्तेदारों से संपर्क भी बंद कर दिया था। लेकिन खुशबू ने रिश्तेदारों को फोन कर जानकारी लेने की कोशिश की, जिससे पुलिस को सुराग मिल गया।

लोकेशन ट्रेस करते हुए पुलिस मुंबई के ठाणे स्थित मुंब्रा इलाके तक पहुंची, जहां बिलाल मजदूरी कर रहा था। पुलिस ने उसे वहीं से गिरफ्तार कर लिया। बाद में खुशबू को दिल्ली से पकड़ा गया।

किराए का मकान भी लिया था

पूछताछ में बिलाल ने खुलासा किया कि उसने खुशबू के नाम पर टोली मोहल्ले में किराए का मकान लिया था। वहीं इस पूरी साजिश को अंजाम देने की तैयारी की गई थी।

एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि खुशबू का पति दुबई में रहता है और उसे अभी तक इस मामले की जानकारी नहीं है।

पुलिस कर रही आगे की जांच

फिलहाल पुलिस तीसरे आरोपी निसार अली की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हत्या की साजिश कितने समय पहले बनाई गई थी और क्या इसमें कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था।

गाजियाबाद का यह मामला केवल एक हत्या नहीं, बल्कि रिश्तों के टूटते भरोसे और लालच की खतरनाक हद को दिखाता है। संपत्ति विवाद में बेटे द्वारा पिता को फंसाने और फिर हत्या करने की साजिश ने सभी को झकझोर दिया है। पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Read More News

[youtube-feed feed=1]
Scroll to Top